मंदसैर। जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बड़वन गांव में एक आरोपी ने गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी पटेल बा का बड़वन गांव में जुलूस भी निकाला।
अफजलपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र कनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटनाक्रम लगभग 5 से 6 माह पूर्व का है। सर्व समाज द्वारा प्राप्त शिकायती आवेदन के बाद आरोपी देवीलाल पिता कारुराम पटेल धाकड़ निवासी बड़वन को राउंडअप कर लिया गया है और उसे अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी का जुलूस निकालने के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल तैनात किया।
