धौलपुर। पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान फर्जी एडीजी बनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी कार पर नीली बत्ती, तीन स्टार और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा हुआ था।
आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी सुप्रीयो मुखर्जी (45) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ अर्टिगा कार से पंजाब जा रहा था। रोकने पर उसने खुद को नेशनल सिक्योरिटी कॉप का एडीजी बताकर चार नकली आईडी कार्ड दिखाए, लेकिन पूछताछ में झूठ पकड़ा गया।
बरामदगीरू आरोपी से पांच फर्जी पहचान पत्र, 138 कारतूस, चार डमी हथियार (एयर पिस्टल, रिवॉल्वर, गन और राइफल), दो मोबाइल, दो लैपटॉप, एक टैबलेट और अलग-अलग वर्दियों में खींची गई तस्वीरें जब्त हुईं।
पूछताछ में उसने कबूला कि टोल टैक्स बचाने और रौब जमाने के लिए वह वर्दी व नकली पहचान पत्रों का इस्तेमाल करता था