शाजापुर। अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस ने भैंस चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.70 लाख कीमत की भैंसें व उनके बछड़े-बछिया बरामद किए हैं। फरियादी संजय उपलावदिया निवासी अवंतिपुर बड़ोदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10/11 जुलाई 2025 की रात अज्ञात चोर उसके घर से 2 दूध देने वाली भैंसें, 1 पाड़ा व 2 पाड़ी चोरी कर ले गए। इस पर थाना अवंतिपुर बड़ोदिया में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन, एएसपी घनश्याम मालवीय व एसडीओपी शुजालपुर निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त को देवनखेड़ी मार्ग, ग्राम पगरावद कलां के जंगल में दबिश देकर आरोपियों बिहारीलाल (45), दिलीप सिंह (35), कृपाल सिंह (25) और रवि उर्फ रवीश (32) गुर्जर, सभी निवासी ग्राम बड़ोदिया इंदौर, थाना सुंदरसी, जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने करीब डेढ़ माह पूर्व अवंतिपुर बड़ोदिया से भैंस चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उन्हें आष्टा बाजार ले जाते समय पकड़ लिया और चोरी गई भैंसों को बरामद कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को शुजालपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें उपजेल शुजालपुर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी सहित उनि मुकेश सिंह राजपूत, प्रआर राजेश जाट, आरक्षक रामचरण, रवि, कमलेश, पंकज, ललित, दिनेश, गजेन्द्र, लखन, मेहरबान, वर्षा वर्मा, सैनिक ओमप्रकाश, सैनिक कमल पटेल तथा सायबर सेल शाजापुर की विशेष भूमिका रही