निंबाहेड़ा। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा थाना हाजा का टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर एवं 5,000 का इनामी आरोपी कासम खान पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
दिनांक 26 जुलाई 2025 को नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने थाना कोतवाली निंबाहेड़ा पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जुलाई को आरोपी कासम खान, जो हरियाणा का रहने वाला है, बच्ची को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। साथ ही घटना किसी को न बताने की धमकी भी दी।
मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने प्रकरण संख्या 340/2025 धारा 137(2), 351(2)(3), 64(1) बीएनएस व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।
एसपी चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी (IPS) के निर्देश पर एएसपी सरिता सिंह एवं डीएसपी बृजलाल राव के नेतृत्व में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के साथ पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों से आरोपी कासम खान (52) पुत्र कमर खान, निवासी बीमा थाना झिरका फिरोजपुर, जिला नूह हरियाणा, हाल ईशाकाबाद बडोली रोड, निंबाहेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम में योगदान-
हैडकॉन्स्टेबल हरविंद्र सिंह, कांस्टेबल रामकेश, रणजीत, राजकुमार, हैडकॉन्स्टेबल रामावतार, कांस्टेबल गणपत एवं साइबर सेल की टीम शामिल रही।