BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 11:21 am
BIG REPORT : जिला मुख्यालय पर जीतू पटवारी का होगा ऐतिहासिक स्वागत, 1 सितंबर को नीमच में वोट अधिकार यात्रा एवं विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 1 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर नीमच आएंगे। उनके आगमन की खबर के बाद जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल है। पटवारी नीमच में वोट अधिकार सत्याग्रह के तहत विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस शहर-1 नीमच अध्यक्ष राकेश अहीर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एवं वोट अधिकार सत्याग्रह को लेकर प्रदेशभर में भ्रमण कर रहे हैं और आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में 1 सितंबर को नीमच में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

अहीर ने कहा कि मिलीभगत से भाजपा ने वोट चोरी कर सरकार बनाई है, जिसके विरोध में कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस की बयार बह रही है।

जिला मुख्यालय पर पटवारी के स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर हैं। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE