BREAKING NEWS
REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<     KHABAR : तेज बारिश से खरगोन में जनजीवन अस्त-व्यस्त,.. <<     NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में.. <<     KHABAR : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, लघु.. <<     KHABAR : दतिया बस स्टैंड पर कचरे का अंबार,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तरूण साहनी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : जावरा में कंकाल लेकर धरने पर बैठे हिंदू.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 11:59 am
KHABAR : सीएम डॉ मोहन यादव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों और खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। सीएम ने कहा, “मेजर ध्यानचंद ने अपने अप्रतिम समर्पण और लगन से न केवल हॉकी के क्षेत्र में भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया, बल्कि खेल जगत में एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी उपलब्धियां हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।”इस अवसर पर सीएम ने राष्ट्रीय खेल दिवस की सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कहा, “खेल हमें अनुशासन, समर्पण और एकता सिखाते हैं। मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेलों के माध्यम से देश और प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं, और मैं उनकी सर्वोच्च सफलता की कामना करता हूं।” सीएम ने युवाओं से मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर खेलों में सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया। भोपाल सहित पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE