BREAKING NEWS
REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<     KHABAR : तेज बारिश से खरगोन में जनजीवन अस्त-व्यस्त,.. <<     NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में.. <<     KHABAR : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, लघु.. <<     KHABAR : दतिया बस स्टैंड पर कचरे का अंबार,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तरूण साहनी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : जावरा में कंकाल लेकर धरने पर बैठे हिंदू.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 12:34 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री के दौरे पर यातायात व्यवस्था बदली, कृष्ण धाम भूमि पूजन के लिए पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, कई मार्ग रहेंगे बंद, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। 30 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री मेला ग्राउंड छत्रसाल चौराहा पर कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां कृष्ण धाम निर्माण का भूमि पूजन करेंगे।


पुलिस ने यातायात व्यवस्था के तहत कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाया है। पन्ना जाने वाली बसें महोबा बाईपास से होकर जाएंगी। छत्रसाल चौराहे पर बसों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। पन्ना से आने वाली बसें महोबा रोड अंडर ब्रिज से होकर बस स्टैंड तक जाएंगी।


सागर रोड से आने वाली बसों की विराज गार्डन में पार्किंग
सागर रोड से आने वाली बसों को विराज गार्डन पार्किंग में रोका जाएगा। यात्रियों को बिजावर नाका और मोटे के महावीर होकर पैदल जाना होगा। पन्ना की ओर से आने वाली बसें उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में खड़ी होंगी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए मेला ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


मुख्यमंत्री के आने-जाने के दौरान रुद्राक्ष होटल से आकाशवाणी तक और पन्ना नाका से सिंचाई कॉलोनी सरस्वती शिशु मंदिर तक का रास्ता बंद रहेगा। आकाशवाणी से रुद्राक्ष होटल जाने वाले वाहनों को नर्मदा हॉस्पिटल से किशोर तालाब की तरफ मोड़ा जाएगा।


आवारा पशुओं को पकड़ने का काम जारी
नगर पालिका आवारा पशुओं को पकड़ने का काम कर रही है। कलेक्टर के 6 अगस्त के आदेश के बाद भी सड़कों पर आवारा पशु दिख रहे हैं। जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE