नीमच। शहर के सिटी थाना अंतर्गत आने वाले गांव पिपलिया व्यास में 22 वर्षीय युवक चंद्रशेखर पिता रघुनाथ बंजारा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चंद्रशेखर ने अपने घर पर ही पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन चंद्रशेखर के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चंद्रशेखर के शव का आज नीमच के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। नीमच सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
