गुना। खेल एवं युवा कल्याण विभाग गुना द्वारा संचालित युवा केन्द्र विकासखण्ड आरोन में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश त्रिवेदी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य ब्रजेश त्रिवेदी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय एवं उनके सम्पूर्ण जीवन का खिलाड़ियों को परिचय करवाया। उसके पश्चात अजीत कुमार जैन के द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों एवं स्टॉफ को शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में खो-खो का एक मैत्री खिलाड़ियों के बीच खेला गया खेल दिवस पर बालक एवं बालिकाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे बालक वर्ग में प्रथम कान्हा रजक, द्वितीय सुनील पाल एवं तृतीय राहुल धाकड़ रहे एवं बालिका वर्ग में प्रथम कनिष्का शर्मा,द्वितीय अंजली शर्मा एवं तृतीय साक्षी शर्मा रहीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन एवं आभार युवा समन्वयक शिवराज सिंह भदौरिया, उत्कृष्ट विद्यालय का समस्त स्टॉफ सोनू सिलावट, अरबाज खान, शिवम खजूरी एवं आरोन पब्लिक समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
30 अगस्त को रतन पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में खिलाड़ियों के एक सेमिनार का आयोजन किया जायेगा, जिसमे खिलाड़ियों को चोट, खान-पान, नशा(क्वच), के बारे में बताया जायेगा।