भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हुए तीखे विवाद ने सियासी हलकों में हंगामा मचा दिया है। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आलाकमान सख्त हो गया है और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को भोपाल में तलब किया गया है। 27 अगस्त को भिंड जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के बंगले के बाहर हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विधायक कुशवाह ने कलेक्टर पर मुक्का तानने और अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया।
इस घटना ने न केवल भिंड की सियासत को गरमा दिया, बल्कि बीजेपी के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर दी है। सूत्रों के अनुसार, ठश्रच् के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हटानंद शर्मा ने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को भोपाल में तलब किया है। पार्टी आलाकमान ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और विधायक से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कुशवाह किसानों की खाद की कमी की शिकायत लेकर अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर के बंगले पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कलेक्टर द्वारा उंगली दिखाने पर विधायक भड़क गए और उन्होंने कलेक्टर को “चोर” तक कह डाला। इसके बाद उनके समर्थकों ने “भिंड कलेक्टर चोर है” के नारे लगाए। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब विधायक ने कलेक्टर पर हाथ उठाने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर रोका।