मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत नारायणगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

गुराडिया फंटा पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मारुति वेन (MP09BA3784) को रोककर तलाशी ली। इसमें से 6 कट्टों में भरा 1 क्विंटल 17 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग 2.34 लाख) बरामद किया गया। साथ ही वाहन (कीमत 4 लाख) भी जप्त किया गया।

पुलिस ने वाहन चालक आदर्श पटीदार (24), निवासी बुढ़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि यह मादक पदार्थ राजेन्द्र उर्फ राजू सूर्यवंशी (40) व मांगीलाल मेघवाल (60), निवासी बुढ़ा से लाया गया था। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

टीम का योगदान–
थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, उपनिरीक्षक शुभम व्यास, प्रधान आरक्षक दीपक बैरागी, कुलदीप सिंह व आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने बताया कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।