मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गांधीसागर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

घटना विवरण–
मुखबिर सूचना पर 28 अगस्त को नीमच-भानपुरा रोड पर राजस्थान पासिंग स्विफ्ट कार (RJ-08 CA-4454) की तलाशी ली गई। इसमें से दो कट्टों में भरा 28 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा (कीमत लगभग 5.84 लाख) बरामद हुआ। कार को भी जब्त किया गया।

पुलिस ने मौके से रामबिलास मीणा (40), निवासी रिछावा, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने डोडाचूरा देवीलाल मेघवाल (38), निवासी गणेशपुरा, थाना रामपुरा, नीमच से लेना बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धाराओं 8/15, 29 में मामला दर्ज किया है।

टीम का योगदान–
थाना प्रभारी निरीक्षक तरुणा भारद्वाज, सउनि दौलत सिंह पंवार, प्रआर दुर्गाशंकर मीणा, प्रआर विशाल यादव, आरक्षक गोविंद थापा, राहुल गरासिया और राहुल परमार की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्त्रोत और नेटवर्क की जांच कर रही है।
