BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 4:23 pm
KHABAR : उज्जैन में शुरू हुई 112 डॉयल सुविधा, जिले को मिली 35 नई गाड़ियां, एक ही वाहन से पुलिस, फायर और अस्पताल सेवाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश में पुलिस सहायता के लिए अब 100 नंबर की जगह 112 नंबर डायल करना होगा। नई 112 सुविधा के तहत जिले में 35 नई गाड़ियां शुरू की गईं, जो आम लोगों की मदद के लिए रवाना की गईं।


उज्जैन पुलिस लाइन में शुक्रवार को इन 35 गाड़ियों को जिले के लिए रवाना करने से पहले पूजन-पाठ किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ, कलेक्टर रोशन सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले के लिए कुल 35 गाड़ियां मिली हैं, जिनमें से 24 शहर और 11 ग्रामीण इलाकों में तैनात होंगी। प्रत्येक वाहन में फ्रंट और बैक में दो कैमरे लगाए गए हैं और ये गाड़ियां पुलिस, फायर, अस्पताल सहित 6 एकीकृत सेवा वाहनों से जुड़ी होंगी। छोटी आग या अन्य आकस्मिक घटनाओं में भी ये गाड़ी काम आएंगी। शुक्रवार को सभी गाड़ियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।


112 नंबर सेवा में ये सुविधाएं शामिल
प्रत्येक शिफ्ट में 100 एजेंट क्षमता वाला नया कॉन्टैक्ट सेंटर, जिसमें 40 सीटों की डिस्पैच यूनिट।


नंबर मास्किंग सुविधा, जिससे कॉल करने वाले का नंबर पुलिस को नहीं दिखेगा।
चैट बोट के माध्यम से लोगों से संवाद और शिकायतों की ट्रैकिंग।
पारदर्शिता के लिए वाहन में डेशबोर्ड कैमरा और बॉडी वार्न कैमरा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE