BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2025, 11:53 am
KHABAR : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नीमच दौरे को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, चौपाल पर की चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 1 सितंबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नीमच में आ रहे हैं। इस दौरान वे नीमच आयोजित “वोट अधिकार सत्याग्रह“ आंदोलन के तहत रैली, कलेक्टोरेट का घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने विभिन्न गांवों का दौरान किया और  चौपाल पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान बाहेती ने 1 सिंतबर को नीमच में आयोजित वोट अधिकार सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। 
दौरा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों में बाहेती का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरशोर से स्वागत भी किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन से चर्चा में बाहेती ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन के तहत नीमच में किसानों,आमजन और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने नीमच आ रहे हैं। इस दौरान वे वोट अधिकार सत्याग्रह रैली और कलेक्टोरेट का घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही बारिश और बीमारियों से सोयाबीन फसल खराबी और फसल बीमा सहित आमजन से जुड़े मुद्दें उठाएंगे। बाहेती ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यक्रम जनता का कार्यक्रम है, जिसमें  कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को लेकर कार्यक्रम में शामिल होना है और कार्यक्रम को सफल बनाना है। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाहेती शुक्रवार को ग्राम भंवरासा, पालसोड़ा, विशनिया, बोरदिया कला, मुंड़ला, गुलाबखेड़ी, छायन, हनुमंतिया, सिरखेड़ा, ढाबा, लसूड़ी तंवर एवं बोरखेड़ी पानेरी में कार्यकर्ता और आमजनता से रूबरू हुए। इस अवसर पर जीरन ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनोदसिंह भवरसा,ब्लॉक प्रभारी बलवंत खींची, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान,मंडल अध्यक्ष मुकेश बोराना,नंदलाल मालवीय, रिंकू भानपिया, रामकिशन रावत, ओम नागदा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दौरे में शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE