नीमच। आदिवासी भील समाज की वर्षों पुरानी मांग आखिर पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच जिले को 100 सीटर बालक-बालिका छात्रावास की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के अवसर मिलेंगे और वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
आदिवासी भील सेवा संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रतनलाल मालावत, पूर्व सरपंच छायन तथा सर्व शिक्षा अभियान के पूर्व सदस्य सहित समाजजन लंबे समय से छात्रावास की मांग कर रहे थे। स्वीकृति मिलने पर समाज में हर्ष का माहौल है।
समाजजनों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार का स्वागत कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद सुधीर गुप्ता, प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, शिक्षा मंत्री, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू और जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जगदीश हिंगोरिया, रामलाल बोर्दिया, शिव मालावत (सरपंच प्रतिनिधि आकली), राजेश तावड़ (सरपंच ढोढर ब्लॉक), नीमच पार्षद दुर्गाशंकर भील, विकास दुदीखेड़ा, विजय चौहान, सुरेश, अर्जुन राठौर, विनोद सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।