BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2025, 3:30 pm
BIG NEWS : मन्दसौर में नई राजनीतिक पार्टी का गठन, कांग्रेस से इस्तीफा देंगे डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर और बबीता सिंह तोमर, सोशल मीडिया पर जारी की पोस्ट, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मन्दसौर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मन्दसौर के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्रसिंह तोमर और पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस की महामंत्री बबीता सिंह तोमर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। दोनों नेता कल औपचारिक रूप से कांग्रेस से इस्तीफा देकर नई राजनीतिक पार्टी ‘मन्दसौर विकास कांग्रेस’ का गठन करेंगे।

इस संबंध में डॉ. राघवेंद्रसिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि लंबे समय से कांग्रेस संगठन में कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया गया, लेकिन जिले और शहर की विकास संबंधी समस्याओं को कांग्रेस नेतृत्व ने गंभीरता से नहीं लिया। इसी कारण अब मन्दसौर के विकास के लिए नई राह चुनना आवश्यक हो गया है।

उन्होंने कहा कि “मन्दसौर विकास कांग्रेस” पार्टी का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी कार्य करना होगा। इस नई राजनीतिक पहल में कई स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं को भी जोड़ा जाएगा।

स्थानीय राजनीति में यह घटनाक्रम बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने का यह कदम मन्दसौर जिले की आगामी सियासत पर सीधा असर डाल सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE