BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2025, 12:09 pm
BIG NEWS : नीमच में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का हल्लाबोल, कुछ ही देर में यहां से निकलेगी वोट अधिकार सत्याग्रह रैली, फोर जीरो चौराहा पर भाजपा ने किया विरोध, जमकर लगाए नारे, मौके पर बन रही तनाव की स्थिति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सोमवार को नीमच में वोट अधिकार सत्याग्रह रैली का नेतृत्व करेंगे। रैली गांधी भवन से शुरू होकर कलेक्टोरेट तक जाएगी।

रैली में वोट चोरी, किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान न होना, बारिश से सोयाबीन सहित अन्य फसलों की बर्बादी, सोयाबीन में पीला मोजेक रोग और सत्ता के दबाव में रेडक्रॉस चुनाव रद्द होने जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

इससे पहले ही भारत माता चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जीतू पटवारी होश में आओ, महिलाओं का सम्मान बढ़ाओ, गंदी राजनीति हटाओ और राहुल गांधी माफी माँगें जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेसियों की गाड़ियों के सामने जमकर नारेबाजी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के लोग गाड़ियों को जाने की व्यवस्था बना रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। राजीव गांधी चोर है और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE