BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2025, 4:20 pm
BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का नीमच में हल्लाबोल, मंच से साधा बीजेपी के नेताओं पर निशाना, 27 मिनिट के भाषण में खोल दी अमेरिका से आई मदद की पोल, किसानों के इन मुद्दों को भी उठाया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज नीमच में "वोट अधिकार सत्याग्रह सम्मेलन" को संबोधित करते हुए भाजपा पर "वोट चोरी" का गंभीर आरोप लगाया और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया।पटवारी ने अपने 27 मिनट के भाषण में भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। 

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक नैरेटिव सेट किया गया, जबकि असलियत यह है कि भाजपा को चुनाव जीतने के लिए अमेरिका से 175 करोड़ रुपये मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके विधायकों को खरीदा और पांच राज्यों की सरकारें गिरा दीं।पटवारी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस की लड़ाई वोट चोरी के खिलाफ है। उनके अनुसार, अगर वोट चोरी नहीं होती तो मनासा और जावद जैसे क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं हारते।

उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों और चुनाव आयोग ने वोट चोरी में भाजपा का साथ दिया। पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं और वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।उन्होंने हाल ही में लाए गए एक विधेयक पर भी सवाल उठाए, जिसमें 30 दिन जेल में रहने वाले सांसद, मंत्री या मुख्यमंत्री को पद से हटाने का प्रावधान है, और इसे सरकार की खराब नीयत का संकेत बताया।जीतू पटवारी ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ नीमच के स्थानीय मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए, जिसमें धान, सोयाबीन और गेहूं के दाम बढ़ाना शामिल है। 

उन्होंने लाडली बहना योजना की राशि ₹3000 न करने और गैस सिलेंडर के भाव न घटाने पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।उन्होंने सोयाबीन की फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा देने की पुरजोर मांग की और सरकार पर सर्वे, यूरिया और फसल बीमा में चोरी करने का आरोप लगाया। पटवारी ने कहा कि वे नशे के खिलाफ एक बड़ी जंग छेड़ना चाहते हैं और इसी वजह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके खिलाफ प्रदर्शन करवा रहे हैं।अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने माना कि कांग्रेस से भी कुछ गलतियां हुई हैं, खासकर एकजुटता की कमी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027, 2028 और 2029 के चुनावों के लिए एकजुट होने और राहुल गांधी की तरह मेहनत करने का आग्रह किया।

सम्मेलन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने बैरिकेड लगाकर संजीवनी नाले पर ही रोक दिया। इसके बाद, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संजय साहू को ज्ञापन सौंपा। सम्मेलन को नरेंद्र नाहटा और तरुण बाहेती ने भी संबोधित किया। संचालन बृजेश सक्सेना ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE