नीमच। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नीमच दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज भारत माता चौराहा पर गंगाजल से शुद्धिकरण किया।
भाजपा नेताओं का कहना था कि पटवारी ने अपने कदम रखकर पवित्र नीमच की धरती को अपवित्र कर दिया, जिसके चलते गंगाजल से शुद्धिकरण आवश्यक हो गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शिव माहेश्वरी, दिलीप छाजेड़, गजेंद्र चावला, बाबूलाल नागदा, प्रवीण शर्मा, सुरेश सेनी, ओम प्रकाश काबरा, प्रकाश मंडवारिया, पार्षद किरण शर्मा, मीना जायसवाल, ममता कान्हा सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।