BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2025, 7:43 pm
BIG REPORT : नीमच में मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी की रैली के बाद आई पूर्व विधायक की त्वरित टिप्पणी, बोले- मंदसौर संसदीय क्षेत्र की राजनीति में हो रहा बड़ा बदलाव, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। परिवर्तन सृष्टि का शाश्वत नियम है। भारतीय राजनीति में भी बदलाव की यह प्रक्रिया पूरे देश में दिखाई दे रही है। हिंदी भाषी प्रांतों में जिस तीव्रता से परिवर्तन हो रहा है, वह उम्मीद से कहीं अधिक है। यह त्वरित टिप्पणी नीमच के पूर्व विधायक डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू ने दी है। 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के पश्चिमी छोर पर स्थित मंदसौर संसदीय क्षेत्र के नीमच जिले की राजनीति में हो रहे बदलाव भी इसी परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित नीमच जिला कांग्रेस का कार्यक्रम इसका जीवंत उदाहरण बना।

गांधी भवन से गूँजी परिवर्तन की दस्तक-
जिला कांग्रेस के संघटन सृजन अभियान के अंतर्गत हुए इस आंदोलन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और समर्पण का संचार किया है। उल्लेखनीय है कि इस पूरे कार्यक्रम में वर्षों से चली आ रही गुटबाजी और व्यक्तिवादी राजनीति को दरकिनार कर कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का परिचय दिया। राहुल गांधीजी के संगठन सृजन अभियान को दिल से स्वीकार कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण का जो प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है।

गांधी भवन में आयोजित सभा में लंबे समय बाद शानदार और जबरदस्त उपस्थिति रही, जिसने यह संदेश दिया कि नीमच जिले में कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल है और आमजन का विश्वास पुनः स्थापित होगा।

कांग्रेस का नया उत्साह-
नीमच जिला कांग्रेस के इस आंदोलन को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से अभूतपूर्व समर्थन मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, जिला कांग्रेस कमेटी तथा सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों और उनकी टीम ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

यह परिवर्तन का आगाज ही भविष्य की आवाज है। निश्चित ही नीमच जिले के वरिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ता मिलकर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे और जिले में कांग्रेस का परचम पुनः लहराएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE