BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2025, 7:35 pm
KHABAR : वोट चोरी की पोल खुली तो बौखलाई भाजपा, जनता पूछ रही सवाल, सड़कें नहीं तो धोया क्या- कांग्रेस नेत्री मधु बंसल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कांग्रेस नेत्री मधु बंसल ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नीमच में सड़क धोने की घटना को भाजपा की हताशा और राजनीतिक नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नीमच दौरे के बाद भाजपा ने यह कृत्य किया।

मधु बंसल ने कहा कि नगर पालिका वर्षों से भाजपा के कब्जे में होने के बावजूद विकास कार्य नहीं हुए। शहर की सड़कें जगह-जगह टूटी और गड्ढों से भरी हैं, सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। “ऐसे में सवाल उठता है कि जब सड़कें ही नहीं हैं तो भाजपा ने आखिर धोया क्या?” उन्होंने तंज कसा।

कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का महिलाओं के प्रति दोहरा चेहरा किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने मंदसौर जिले के हालिया प्रकरणों और भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए कहा कि तब भाजपा महिला मोर्चा मौन रही।

बंसल ने कहा कि भाजपा को असली सफाई नगर पालिका और सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की करनी चाहिए। शहर की टूटी सड़कों, गड्ढों, कीचड़, कचरे और आवारा मवेशियों की समस्या से जनता परेशान है, लेकिन इन मुद्दों पर भाजपा मौन है। उन्होंने भाजपा पर ओबीसी समाज का अपमान करने और जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब “वॉशिंग मशीन पार्टी” बन चुकी है, जिसमें भ्रष्ट नेता ईडी, सीबीआई और आयकर कार्रवाई से बचने के लिए प्रवेश कर जाते हैं और फिर खुद को पाक-साफ घोषित करवा लेते हैं।

बंसल ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस किसानों, मजदूरों और समाज की समस्याओं को कम करने का संकल्प लेकर काम करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को विधानसभा और संसद से “सफाई” कर बाहर का रास्ता दिखाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE