गुना। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को टीबी मुक्त बनाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में जिला न्यायालय गुना के न्यायाधीश राजकुमार तोरानीय ने स्वयं को निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत कर 6 टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण युक्त फूड बास्केट उपलब्ध कराई। वितरण जिला क्षय केंद्र के कर्मचारियों की मौजूदगी में किया गया।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. अनुराग जैन ने बताया कि अभियान में समाज के सभी वर्ग जैसे जनप्रतिनिधि, व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी संगठन और आम नागरिक भी जुड़ सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति टीबी मरीज को गोद लेकर कम से कम 6 माह तक उन्हें प्रोटीन युक्त आहार से युक्त फूड बास्केट उपलब्ध करा सकते हैं, जिससे रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।