BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2025, 7:17 pm
KHABAR : बेतरतीब विकास की अंधी दौड़ से प्राकृतिक आपदा को न्योता, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने साधा निशाना, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच/भोपाल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई त्रासदियों को बेतरतीब विकास और पर्यावरण से खिलवाड़ का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, अनियोजित निर्माण और पहाड़ों व नदियों के अंधाधुंध दोहन ने इन राज्यों को आपदा के मुहाने पर ला खड़ा किया है।

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सरकारी आंकड़ों में मौतों की संख्या सैकड़ों बताई जा रही है, जबकि वास्तविकता में हजारों लोग इन त्रासदियों में असमय मौत के शिकार हुए हैं। कई गांव जलमग्न होकर अपना अस्तित्व खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पहाड़ों को काटकर लंबी सुरंगें बनाई जा रही हैं, नदियों के किनारे ऊंची इमारतें खड़ी की जा रही हैं और जंगलों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को जान और माल से चुकाना पड़ रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब देश के छह राज्य बाढ़ और आपदा से जूझ रहे हैं, तब भी प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व चुनावी रैलियों और विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं। पहले के समय में आपदा आने पर तत्काल बैठकें होती थीं, दौरे किए जाते थे और राहत कार्यों की समीक्षा होती थी, लेकिन आज आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

अग्रवाल ने चेताया कि यदि समय रहते पर्यावरण विरोधी गतिविधियों  जैसे अवैध उत्खनन, नदियों के किनारे अवैध निर्माण, पहाड़ों की कटाई, जंगलों की अंधाधुंध कटाई और असंगठित पर्यटन विकास  पर रोक नहीं लगाई गई, तो हर साल ऐसी मानवजनित प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि ष्छोटी घटनाओं पर शोर मचाने वाला तथाकथित गोदी मीडिया आज इन आपदाओं पर चुप है और केवल सरकार का महिमामंडन कर रहा है। यह लोकतंत्र और पत्रकारिता दोनों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE