BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2025, 10:54 am
BIG NEWS : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले की सबसे बड़ी पंचायत पहुंचे तरूण बाहेती, ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद तरुण बाहेती का चीताखेड़ा गांव में भव्य स्वागत किया गया।
गौरतलब हैं कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नीमच जिला कांग्रेस की बागडोर युवा नेता और जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती को सौंपी हैं। बाहेती के नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद ही युवाओं में एक अलग ही ऊर्जा देखी जा रही हैं। वहीं बाहेती भी नीमच जिले में कांग्रेस को एकजुट करने में सतत प्रयासरत हैं।
07 सितंबर रविवार को तरुण बाहेती का नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम था। इसी दौरान बाहेती का नीमच जिले की सबसे बड़ी पंचायत चीताखेड़ा में प्रथम बार आगमन हुआ। जिसको लेकर यहां के कार्यकर्ता ने अपने नेता का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बाहेती चीताखेड़ा पहुंचते ही सर्वप्रथम महामाया आवरी माताजी के दर्शन के लिए निकले। माताजी के दर्शन के बाद स्वतंत्र कांग्रेस कार्यकर्ता चीताखेड़ा मंडलम द्वारा बस स्टैंड पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाहेती का भव्य स्वागत किया गया। यहां बाहेती और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का माला, साफा और कांग्रेस का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात बाहेती का काफिला आगे बढ़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती का चीताखेड़ा में कई जगह स्वागत अभिनन्दन किया गया और मेघवाल धर्मशाला के पास बाहेती को फलों से भी तौला गया। इसके बाद रैगर धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष बाहेती वनांचल के गांव चेनपुरा के लिए रवाना हुए।
बस स्टैंड पर स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा नेता नरेंद्र सिंह राणावत, पूर्व मंडी सदस्य राजेंद्रसिंह तोमर, मोहन सिंह तोमर, बाबूलाल जाट, ओमप्रकाश जाट, सेक्टर अध्यक्ष युगलकिशोर टेलर, सीताराम मांगरिया, अजीज शेख, भगत मांगरिया, सुनील सोलंकी, युवा नेता सुनील (पिंटू बन्ना), मुबारिक मंसूरी, अशरफ मंसूरी, कलीम शेख, परवेज पठान, कमलेश मांगरिया, इकबाल पठान,जावेद पठान, राजू दायमा, मुजफ्फर मंसूरी, शंभू नाथ, संतोष सोनी,फिरोज पठान सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE