BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2025, 11:04 am
KHABAR : जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चीता खेड़ा आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती का जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद पहली बार चीताखेड़ा पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों के साथ साफा बांधकर शाल श्रीफल भेंट कर फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं उनके चहेतों ने फलों से तोलकर आत्मीय स्वागत किया। 

रविवार को इंदिरा कालोनी आवरी माताजी दरवाजे से गांव के विभिन्न मार्गों से ढोल ढमाकों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती का पटाखों की आतिशबाजी के साथ स्वागत रैली निकाली वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित सत्ता समर्थकों ने भी फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाबा रामदेव रेगर समाज धर्मशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक अकेला राहुल गांधी हमारे देश हित के लिए वोट चोरी करके बनी सरकार के जनविरोधी भाजपा सरकार को समय-समय पर मुंह तोड जवाब दे रहा है। भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए सत्ता का जोर लगा रहा है। वोटर अधिकार यात्रा एक क्रांति है, जो पूरे देश में फैल चुकी है युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने करोड़ों नकली मतदाता जोड़कर लोगों से उनके मतदान के अधिकार को छीनने का काम किया है। अभी चुनाव दूर है और हमें अभी से पोलिंग बूथों स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। बिना संगठन के हम कोई भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं। 

बाहेती ने कहा कि वर्तमान में खरीफ सीजन की मुख्य फसल सोयाबीन में अल्प वर्षा से पीला मोजेक वायरस और अब अतिवृष्टि से भारी नुक़सान हुआ है नुकसानी सर्वे तक नहीं करवाया जा रहा है और ना ही किसानों को फसल का बीमा कंपनी से बीमा राशि व मुआवजा हेतु कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। आज हमारा अन्नदाता खून के आंसू रो रहा है। वोट चोरी करके बनी भाजपा सरकार किसानों का कभी भला नहीं कर सकती हैं। जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मैं पहले भी प्रयास रत था और आज भी हूं। हमें संगठन को मजबूत करना है। पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर, मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, अकबर खां पठान,सीताराम मांगरिया, उप-सरपंच विकास प्रजापत ने भी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। कराड़िया महाराज सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह राणावत, महूडिया पूर्व सरपंच पृथ्वीराज जाट, सरपंच   प्रतिनिधि...जाट , अमावली जागीर सेक्टर प्रमुख लखमी चंद रावत,घसुण्डी जागीर सेक्टर प्रमुख अनिल रावत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन ने और अंत में सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE