BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2025, 12:07 pm
BIG NEWS : पिपलिया मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान, डॉक्टरों और सफाई कर्मियों का किया सम्मान, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलिया मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत पिपलिया मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आदेश एवं जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर अस्पताल परिसर की सफाई की और आमजन को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। इसके बाद भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और नगर परिषद के सफाई कर्मियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी नरेश चंदवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेश शुक्ला, वरिष्ठ नेता मनोहर लाल जैन, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंह राठौड़, जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, महिला मोर्चा की रिंकू गौतम सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी देखा गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया और दृढ़ निश्चय किया कि स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर समाज सेवा की भावना से कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनोहर माली महामाया ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. रोहित हरगोड़े ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE