नीमच/भोपाल। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में आगामी स्थानीय एवं विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन विस्तार और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के तहत पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल को गुजरात की दाहोद लोकसभा के लिए केंद्रीय लोकसभा ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। पार्टी स्थापना काल से ही अग्रवाल लगातार सक्रिय रहे हैं और बनारस, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश एवं दिल्ली के सात चुनावों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के आप कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अग्रवाल ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।