नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी दी कि दिनांक 19 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को 11 केवी लाइन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण 11 केवी किर्ती नगर फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। फीडर बंद रहने से नीमच सिटी के कुछ क्षेत्र, किर्ती नगर, रावण रुंडी सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

वहीं शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को 11 केवी लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी नीमच सिटी फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। फीडर बंद रहने से नीमच सिटी, यादव मंडी, पिपली चौक, मौची बाजार, खेड़ी मोहल्ला, कॉलेज रोड, मालखेड़ा रोड कृषि क्षेत्र, पुराना इंदिरा नगर, स्पेंटा पेट्रोल पंप (मनासा रोड), डाक बंगला, बगीचा नं. 13 का कुछ हिस्सा और स्कीम नं. 10 सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
