मंदसौर। तहसीलदार मंदसौर ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति मंदसौर द्वारा मंडी प्रांगण विस्तार के लिए ग्राम मुल्तानपुरा एवं ग्राम भून्याखेड़ी स्थित शासकीय भूमि आबंटित करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
ग्राम मुल्तानपुरा में सर्वे नंबर 948/1 रकबा 500 हेक्टेयर तथा ग्राम भून्याखेड़ी में सर्वे नंबर 100/1, 109, 183/1 रकबा क्रमशः 11.710, 1.200, 1.480 एवं 5.210 हेक्टेयर भूमि के आवंटन का प्रस्ताव है। इस संबंध में आपत्तियाँ अथवा अभिमत 19 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।