नीमच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता भगवान दास सबनानी के नीमच आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, पवन पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।