मोहन बड़ोदिया। सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत आगामी 21 सितंबर को नगर में आयोजित होने वाली प्रबुद्ध जन संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर बैठक पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन परिसर में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने जानकारी दी कि संगोष्ठी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित होगी। इसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध जन, डॉक्टर, वकील, विद्यार्थी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, सामाजिक, धार्मिक वर्गों के प्रतिनिधि तथा व्यापारी शामिल होंगे। संगोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।
बैठक को भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय और जिला मंत्री उमेश टेलर ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री महेश भारती ने किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री उमेश टेलर, तेजसिंह राजपूत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के मनोहर राय, मंडल महामंत्री रामचंद्र सूर्यवंशी सहित नगर के अनेक वरिष्ठ सामाजिक, धार्मिक, व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।