BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2025, 1:29 pm
BIG NEWS: मनासा की चौधरी कॉलोनी मोबाइल टावर को लेकर विवाद, नीमच कलेक्टर तक पहुंचा मामला, अवैध रूप से लगाए जाने का आरोप, पढ़िए खबर

Share On:-

नीमच जिले के मनासा नगर की चौधरी कॉलोनी में एक रिहायशी मकान की छत पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनी के निवासियों ने इस टावर का कड़ा विरोध करते हुए जिला कलेक्टर को आज एक शिकायत पत्र दिया है।शिकायत में निवासियों ने जगदीशचंद्र सोलंकी नामक व्यक्ति द्वारा अपने मकान पर अवैध रूप से टावर लगाए जाने का आरोप लगाया है। पत्र में मुख्य रूप से स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का जिक्र किया गया है।

निवासियों का कहना है कि टावर से निकलने वाली विद्युत और चुंबकीय किरणें मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक हैं और इनसे कैंसर, लकवा और आंखों की रोशनी जाने जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।इसके अतिरिक्त, निवासियों ने टावर के निर्माण को नियमों के विरुद्ध और गैर-कानूनी बताया है। उनका मानना है कि खराब निर्माण के कारण टावर कभी भी गिर सकता है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।कॉलोनी के सभी निवासियों ने सामूहिक रूप से इस टावर के निर्माण को तुरंत रोकने की माँग की है ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE