देवरी खवासा। ग्राम देवरी खवासा में कलेक्टर महोदय ने दौरा कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। सबसे पहले उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर से चर्चा की और ग्राम की स्वच्छता की सराहना करते हुए इसे बनाए रखने का आह्वान किया।
शिक्षा विभाग की बैठक में बीईओ व बीआरसी अधिकारियों से विद्यालयों की स्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में टीकाकरण और पोषण पखवाड़े की जानकारी ली गई तथा समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ग्राम को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और ग्रामीणों से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया।