देवरी खवासा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत द्वारा बस स्टैंड परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें पंचायत कर्मचारी, समाजसेवी और ग्रामीणजन सक्रिय रूप से शामिल हुए।
अभियान के दौरान बस स्टैंड व आसपास की नालियों की सफाई की गई तथा कचरा एकत्र कर परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
समाजसेवकों ने संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वास्थ्य और विकास संभव है। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी गंदगी न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।