नीमच। डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण नीमच पराग जैन ने बुधवार को जिले की नगर परिषद सिंगोली, नगर परिषद रतनगढ, डीकेन एवं सरवानिया महाराज का निरीक्षण किया गया। संबंधित निकायों के सभी कर्मचारियों की बैठक ली।
परियोजना अधिकारी शहरी विकास जैन ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सीएम हेल्पलाईन, करो की वसूली एवं निर्माण कार्याे की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई है। उन्होंने नगर परिषद सिंगोली में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के 138 आवास निर्माण शेष होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की । मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के शाखा प्रभारियों एवं उपयंत्री अंकित मांझी का आगामी एक माह का वेतन रोके तथा एक सप्ताह में प्रगति लाए । पुनः 15 दिवस में मौका निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये गये। नगर परिषद रतनगढ़ की करो की वसूली कम होने पर कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर वसूली करने के निर्देश दिये तथा सफाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान नियमानुसार करने के निर्देश दिये और प्रत्येक माह की 5 तारीख़ तक सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से वेतन का भुगतान करने के निर्देश सएमओ को दिए। नगर परिषद डीकेन का निरीक्षण में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई । प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 में शेष रहे मकानों को शीघ्र पूर्ण करवाने तथा प्रधानमंत्री आवास 2.0 के अंगीकार अभियान तहत प्रगति लाने शाखा प्रभारी को निर्देशित किया गया। निकाय को आवंटित होने वाली भूमि का भी मौका निरीक्षण किया । परियोजना अधिकारी डूडा पराग जैन ने नगर परिषद सरवानिया महाराज में निकाय को आवंटित होने वाली भूमि का मौका निरीक्षण किया तथा करो की वसूली की समीक्षा की। वसूली का प्रतिशत अपेक्षा से कम पाए जाने पर सुरजमल सालवी सहायक राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र एवं आगामी माह का वेतन तब तक हरित नहीं करने जब तक वसूली का प्रतिशत संतोष जनक ना हो । इस मौके पर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी खेमचंद मुसले एवं अब्दूल राउफ खान तथा निकाय के उपयंत्री व कर्मचारी उपस्थित थे।