देवरी खवासा। ग्राम पंचायत ने बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने की पहल की है। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 01 को सरपंच शिवकन्या बाई अंबाराम गुर्जर, केंद्र क्रमांक 02 को सचिव दिनेश जोशी और केंद्र क्रमांक 03 को उपसरपंच मदनलाल पाटीदार ने गोद लिया।
इस पहल से बच्चों को बेहतर पोषण आहार, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित होंगी। ग्राम पंचायत ने संकल्प लिया है कि हर बच्चे को स्वस्थ और शिक्षित भविष्य के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाएगा। यह कदम ग्रामीण स्तर पर प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।