मंदसौर। मंदसौर विकासखंड के ग्राम बनी और करनाखेड़ी में ग्रामवासियों, स्कूली विद्यार्थियों, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्राम पेयजल व स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों और ग्रास रूट वर्कर/कार्यकर्ताओं को शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सहभागियों को पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निष्पादन, जलकर की नियमित वसूली और योजना के प्रति स्वत्व भावना बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।