BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2025, 12:08 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 अंतर्गत नवीन आवेदन प्रारंभ, कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पथ विक्रेताओं के लिए केंद्र शासन की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 पुनः प्रारंभ हो गई है। इस संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें आवश्यक निर्देश दिए गए।

नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का लाभ हाथ ठेला, साइकिल रिक्शा, ई-रिक्शा पर विक्रय करने वाले, फुटपाथ पर कारोबार करने वाले, दुकानों व घरों में सिलाई, सब्जी-फल, कपड़े, मनिहारी, टोस्ट-बेकरी, बच्चों के वस्त्र, गाड़ोलिया लोहार, तस्वीर, खिलौने, टोपी, चश्मा, पर्स, जूते-चप्पल, रुमाल, अंडरगारमेंट्स, कुल्फी, पानी पुरी एवं अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले विक्रेताओं को मिलेगा।

पात्रता के लिए लाभार्थी की आयु 18 से 54 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा आधार कार्ड, समग्र आईडी और नीमच जिले का बैंक पासबुक अनिवार्य है। आवेदन एमपी ऑनलाइन केंद्र के माध्यम से किए जा सकेंगे।

योजना के अंतर्गत-

प्रथम ऋण : 15,000
द्वितीय ऋण : पूर्व में 10,000 समय पर चुकाने वाले हितग्राहियों को 25,000
तृतीय ऋण : समय पर अदायगी करने पर 50,000 तक की सुविधा मिलेगी।

अधिक जानकारी हेतु नगरपालिका की एनयूएलएम शाखा प्रभारी प्रवीण आर्य से संपर्क किया जा सकता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE