नीमच। जिला प्रशासन नीमच एवं जिला शतरंज संघ द्वारा शीघ्र ही नीमच में बच्चों के बौद्धिक व मानसिक विकास के लिए शतरंज का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। टाउनहॉल नीमच के शतरंज कक्ष में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। अधिकाधिक इच्छुक विद्यार्थियों से शतरंज का प्रशिक्षण प्राप्त करने और अपने मानसिक, शारीरिक विकास तथा बौद्धिक विकास को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए शतरंज से जुड़ने का आव्हान किया गया है।