BREAKING NEWS
खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2025, 3:43 pm
KHABAR : नीमच के ज्ञानोदय विश्वविद्यालय में भव्य फ्रेशर्स पार्टी में प्रदर्शित हुई भारतीय संस्कृति की विविधताएं, छात्र-छात्राओं ने किया आकर्षक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य फ्रेशर्स पार्टी आज भारतीय संस्कृति की रंग-बिरंगी विविधताओं का सजीव प्रदर्शन साबित हुई। बीए, बीएड, बीएससी-बीएड, डीएड और बीएड संकाय के छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति, नृत्य और गीतों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय जोशी, रजनी दत्ता और विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ. माधुरी चौरसिया सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

छात्रों ने बंगाल, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अनेक राज्यों की सांस्कृतिक छटा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. माधुरी चौरसिया ने कहा कि ज्ञानोदय विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने में भी अग्रणी है। डॉ. संजय जोशी ने संस्थान को नीमच अंचल का गौरव बताया।

कार्यक्रम में कल्चरल शो और वॉक शो ने दर्शकों को विशेष आकर्षित किया। पंकज धींग, श्वेता जोशी और अनीता डबकरा ने कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई। संचालन प्रो. पंकज तिवारी और किशन पुरोहित ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ. दिनेश तिवारी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE