चित्तौड़गढ़। सतत् विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड को इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) द्वारा सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 प्रदान किया गया। यह सम्मान कंपनी के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना है।
यह पुरस्कार प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अपूर्व मिश्रा द्वारा थर्ड एडिशन ऑफ एनुअल सस्टेनेबिलिटी सिम्पोजियम एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में प्रदान किया गया। कंपनी की ओर से सहायक उपाध्यक्ष (सस्टेनेबिलिटी) विनोद पालीवाल एवं प्रबंधक रतिकांत चौधरी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
कंपनी को यह अवॉर्ड प्रदूषण रोकथाम, अपशिष्ट प्रबंधन, हरियाली विस्तार, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, जलवायु परिवर्तन नियंत्रण, सामाजिक उत्थान और हितधारकों से समन्वय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है।
इकाई प्रमुख देवेश कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान कंपनी की सतत विकास, उत्कृष्टता और सामाजिक उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज और पर्यावरण के प्रति कंपनी की यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान को और मजबूत बनाती है तथा ग्रीनहाउस गैसों में कमी, हरित पर्यावरण के संरक्षण और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा देती है।