नीमच। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को नीमच की सियासत गरमा गई। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विजय टॉकीज चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।
गांधी भवन से नारेबाजी करते हुए निकले कांग्रेसजन पुलिस-प्रशासन की तैनाती को चकमा देकर चौराहे से पहले ही पुतला जला दिया। कांग्रेस नेता मोनू लोक्स ने विजयवर्गीय की टिप्पणी को अशोभनीय और मानसिक दिवालियापन का परिचायक बताते हुए कड़ा विरोध जताया।
गौरतलब है कि विजयवर्गीय ने हाल ही में विपक्षी नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ष्आज के विपक्ष के नेता अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं, यह विदेशी संस्कृति और संस्कारों का अभाव है।