नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत उद्यमिता विभाग द्वारा संचालित 60 घंटे का पेपर एवं जूट बैग रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी एवं करियर मार्गदर्शन प्रभारी डॉ. रश्मि हरित द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने इको-फ्रेंडली बैग, पेपर और जूट बैग स्वयं बनाकर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर सेडमैप अधिकारी नीरज सिंह ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को यह भी बताया कि घर बैठे स्वरोजगार कैसे शुरू किया जा सकता है।