दूदरसी। आज 26 सितंबर शुक्रवार को यहां स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रातः 11 बजे राज्य शासन के निर्देशानुसार पोषण सप्ताह का आयोजन एक सादे समारोह के तहत किया गया। इस अवसर पर गांव की गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में समझाते हुए विस्तृत जानकारी सुपरवाइजर वंदना गुरगेला ने दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक विष्णु कुमार नागर उप स्वास्थ्य केन्द्र की सीएचओ ममता टेलर, एएनएम उमा अग्रवाल, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 व 2 की कार्यकर्ता एवं सहायिका व आशा कार्यकर्ता तुलसी मीणा भी उपस्थित थी। यह जिक्र अनिवार्य है कि रोजगार सहायक विष्णु कुमार नागर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 को गोद ली गई है, जिसके फलस्वरूप आंगनबाड़ी में होने वाले कार्यक्रमों में योजनाओं को क्रियान्वयन करने में सहूलियत होगी। इस केंद्र में जगदीश बुगालिया को आंगनबाड़ी मित्र बनाए गए हैं।