BREAKING NEWS
खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2025, 8:20 pm
NEWS : स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत हनुमान मंदिर सेंती पर किया सामूहिक श्रमदान, उपस्थित जनसमूह को दिलाई स्वच्छता की शपथ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को हनुमान मंदिर सेंती पर सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य मार्गों, नालों-नालियों की सफाई, C&D वेस्ट हटाना, झाड़ियों की कटाई एवं GVP पॉइंट्स की सफाई की गई। मौके पर उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

अभियान के तहत आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सोर्स सेग्रीगेशन, होम कम्पोस्टिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही कचरा संग्रहण वाहनों में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डालने और घर पर दो डस्टबिन के उपयोग की समझाइश दी गई।

इस श्रमदान में नगर परिषद कार्मिक, MSRGY कार्मिक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सद्भावना केंद्रों पर सहयोग-
मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्रों पर अनुपयोगी एवं पुरानी वस्तुओं जैसे कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें एवं खिलौने संग्रहित कर जरूरतमंदों को वितरित किए गए। बच्चों को खिलौने मिलने पर वे आनंदित हो उठे। यह पहल बच्चों की खुशी के साथ-साथ उनके सामाजिक व भावनात्मक विकास के लिए भी सार्थक साबित हुई।

विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियाँ-
स्वच्छता अभियान के तहत परिषद टीम ने स्कूलों में विद्यार्थियों को सोर्स सेग्रीगेशन, होम कम्पोस्टिंग, हैंड वाशिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन एवं सद्भावना केंद्रों की जानकारी दी और उन्हें स्वच्छता शपथ दिलाई।

नवरात्र महोत्सव को क्लीन-ग्रीन उत्सव के रूप में मनाने की पहल-
अभियान के अंतर्गत नवरात्र महोत्सव को क्लीन ग्रीन उत्सव के रूप में मनाने हेतु आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक बैन, इको-फ्रेंडली उत्पादों के उपयोग तथा धार्मिक व घरेलू कार्यक्रमों को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पर्यावरण हितैषी पंडाल स्थापित कर महिला सफाई मित्रों के साथ सामूहिक सफाई कर रंगोली सजाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE