चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों को आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध करा रहे हैं।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत चिकसी में आयोजित शिविर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य यही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।
विधायक आक्या ने प्रत्येक विभाग के काउंटर पर जाकर कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर प्रधान देवेन्द्र कंवर, सरपंच किशोरी बाई, प्रकाश जाट, पूर्व सरपंच गणेश साहू, जसवंत सिंह, सुरेश जाट, हीरालाल कुमावत, मंजु कुमावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।