नीमच। मेरा युवा भारत नीमच, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के तत्वावधान में सरदार पटेल इंस्टीट्यूट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाषण एवं संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उपाध्याय जी के जीवन तथा विचारों पर अपने प्रभावशाली विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दशरथ पाटीदार (अध्यापक) रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और राष्ट्रहित के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “युवा पीढ़ी यदि उपाध्याय जी के जीवन से प्रेरणा ले, तो समाज और राष्ट्र दोनों की दिशा और दशा बदल सकती है।”
इस अवसर पर मेरा युवा भारत नीमच द्वारा युवाओं को यह जानकारी भी दी गई कि संगठन के माध्यम से “Vikshit Bharat Young Leader Dialogue (VBYLD)” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही Vikshit Bharat Online Quiz की जानकारी भी साझा की गई, सभी युवाओं से online quiz करवाया गया जिसमें शीर्ष 10 हज़ार विजेताओं को “My Bharat Goodies” को निशुल्क मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम में मुख्य मंत्रालय (भारत सरकार) दिल्ली बुलाया जाएगा
भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को मेरा युवा भारत नीमच द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन मेरा युवा भारत नीमच टीम ने किया तथा यह आयोजन जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
अंत में उपस्थित युवाओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।