नीमच। केंद्र की भाजपा सरकार पर व्यापारियों को जीएसटी कानून के जरिए लूटने और अब जीएसटी दरों में कटौती का दिखावा कर झूठा उत्सव मनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस आज व्यापारियों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णय के अनुसार 27 सितंबर (शनिवार) को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजन मशीनरी, किराना, ज्वेलर्स और वस्त्र व्यापारियों से मुलाकात कर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
जिला उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि इस दौरान कांग्रेसजन व्यापारी भाइयों से चर्चा कर भाजपा सरकार की झूठी नीतियों से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में तरुण बाहेती, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, अजित कांठेड़, अरविंद चोपड़ा सहित वरिष्ठ नेता एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी संदीप चौधरी व नवीन गट्टानी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भाजपा के झूठे प्रचार को उजागर करने की इस लड़ाई में सक्रिय सहयोग दें।