नीमच। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश (पप्पू) जैन का श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट गोरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा अन्नपूर्णा सेवा न्यास कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें साफा, मोतियों की माला व केसरिया दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाई गई।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार ने कहा कि राकेश (पप्पू) जैन जी समाजसेवा और जनहित कार्यों के लिए सदैव जाने जाते हैं। उनके प्रयासों से नीमच नगर पालिका में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। अन्नपूर्णा सेवा न्यास के माध्यम से वे वर्षों से जरूरतमंदों को मात्र 15 रुपये में भोजन उपलब्ध करा रहे हैं, साथ ही धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में भी उनकी विशेष भूमिका रहती है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति से पार्टी और मजबूत होगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला अध्यक्ष विशाल घेंचट (राणा), जिला महामंत्री लोकश खरे, जिला प्रभारी रोहित नरवाले, जिला उपाध्यक्ष दिलीप लालवानी, जिला सचिव मनोहर कैथवास, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मीडिया प्रभारी गिरधारी यादव, पार्षद दुर्गाशंकर दशाणा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।