BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2025, 3:22 pm
KHABAR : नीमच की महिला कांग्रेस ने किया नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर तीखा हमला, जिलाध्यक्ष ने कहा- यह बीजेपी की महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में कांग्रेस पार्टी और महिला कांग्रेस ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस नेत्री मधु बंसल, महिला जिला अध्यक्ष आशा सांभर और जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर विजयवर्गीय द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बहन-भाई के पवित्र रिश्ते पर की गई टिप्पणी शर्मनाक और बहन-भाई के रिश्ते को कलंकित करने वाला घोर पाप है। इसके अलावा कांग्रेस ने महिलाओं के पहनावे पर विजयवर्गीय की पूर्व टिप्पणियों जैसे शूर्पणखा और कम कपड़े पहनने वाली महिलाओं पर बयान को महिलाओं की गरिमा और स्वतंत्रता का अपमान बताते हुए उन्हें घेरा। 

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि ये बयान बीजेपी की महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण हैं, जबकि मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आँकड़े भयावह हैं। कांग्रेस का कहना है कि बलात्कार के मामलों में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रतिदिन लगभग 20 बलात्कार और 33 अपहरण की घटनाएँ हो रही हैं। एससी/एसटी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि कैलाश विजयवर्गीय तत्काल सार्वजनिक माफी मांगें। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो मुख्यमंत्री उन्हें तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करें। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं का अपमान बंद नहीं हुआ, तो महिला कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE